संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ ने एडीजी सुजीत पांडे से मुलाकात करते हुए डीसीपी ट्रैफिक को ज्ञापन देकर व्यापारियों की समस्याओं को शीघ्र समाधान की मांग की
सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय
लखनऊ।
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आज ए डी जी सुजीत पांडे से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए डीसीपी ट्रैफिक श्री कमलेश दीक्षित से मुलाकात की और पारा-हांसखेड़ा क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता लखनऊ जिला प्रभारी प्रवीण मणि त्रिपाठी ने चर्चा के दौरान बताया कि पारा क्षेत्र में ट्रैफिक प्रबंधन की ओर से जो अत्यधिक लंबा डिवाइडर बनाया गया है, उससे व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस कारण दुकानों की बिक्री प्रभावित हो रही है और आम नागरिकों को भी अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए लंबा मार्ग तय करना पड़ता है। उन्होंने अवगत कराया कि यह स्थिति व्यापार और जनसुविधा दोनों के लिए बाधक है, अतः डिवाइडर की लंबाई में संशोधन या वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था की आवश्यकता है। डी सी पी कमलेश दीक्षित ने संगठन के व्यापारियों को आश्वासन दिया कि आप सभी की समस्याओं का निस्तारण बहुत जल्द किया जाएगा इस इस मौके पर उपस्थित हंस खेड़ा अध्यक्ष चंद्रभान यादव उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव पारा इकाई अध्यक्ष धर्मराज यादव युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नितिन सचान नमन बाजपेई राम प्रकाश यादव राजेश गौतम देव वर्मा आदि व्यापारी गण उपस्थित रहे।

