प्रदेश के कार्मिकों शिक्षकों के संयुक्त संगठन”एस-4″
संयुक्त संघर्ष संचालन समिति उ प्र (एस-4) की ओर से उत्तर प्रदेश राज्य के कार्मिकों – शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन बहाली एवं समाप्त किये भत्तों की बहाली सहित अन्य लंबित मांगों की पूर्ति कराने हेतु जिलाधिकारी लखनऊ के माध्यम से ‘महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश एवं माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन भेजा
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति (5-4), उ० प्र० के पुरानी पेंशन बहाली के द्वितीय चरण के तहत राजधानी लखनऊ की शाखा ने कर्मचारियों के मसीहा स्व. बी. एन. सिंह की प्रतिमा के सम्मुख जिलाधिकारी आवास के सामने हजरतगंज लखनऊ में धरना दिया। और संयुक्त संघर्ष संचालन समिति उ प्र (एस-4) की और से उत्तर प्रदेशराज्य के कार्मिकों – शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन बहाली एवं समाप्त किये भत्तों की बहाली सहित अन्य लंबित मांगों ” की पूर्ति कराने हेतु जिलाधिकारी लखनऊ के माध्यम से महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश एवं मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन एस-4 के जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद पांडेय, संयोजक सी० एल० गुप्ता व वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, महासचिव आर के निगम, उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, संयुक्त संयोजक आर0 के0 वर्मा एवम् कृतार्थ सिंह राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 के प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा, उपध्यक्ष जे०के० सचान, वित्त मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, संप्रेक्षक नागेंद्र भूषण पांडेय, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट यूपी के महामंत्री गोवर्धन जी, कार्यालय सचिव राम गुप्ता, जिलाध्यक्ष चमनलाल भारती. पी एस पी एस ए की प्रांतीय महामंत्री आशुतोष मिश्रा, एस 4 के प्रांतीय मीडिया प्रभारी मनोज यादव, राम प्रकाश यादव, प्रदुम्न सिंह, राजीव गुप्ता, कुंदन सैनी, प्रीती सैनी, ज्ञानेंद्र शंकर त्रिपाठी, राकेश कुमार चतुर्वेदी, अनुराग सिंह, पीयूष त्रिपाठी, अमोद शर्मा की उपस्थित में दिया गया। धरने की अध्यक्षता द्वारिका प्रसाद पाण्डेय ने की एवं मंच का संचालन सी एल गुप्ता ने की।

