“संविधान दिवस’ के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ की कार्ययोजना वर्ष 2024 के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 26.11.2024 को संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वावधान में श्री अश्विनी कुमार त्रिपाठी, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की अध्यक्षता में पुराना उच्च न्यायालय, परिसर स्थित मीडियेशन सेन्टर लखनऊ में प्रातः 10 बजे माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारीगण को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया। साथ ही समस्त न्यायिक अधिकारीगण द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को अपने विश्राम कक्ष में संविधान
की प्रस्तावना का पाठ कराया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के कर्मचारीगण, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के अधिवक्तागण, नामिका अधिवक्ता, पराविधिक स्वयं सेवकों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया।
संविधान दिवस के अवसर पर जिला कारागार लखनऊ एवं बाल सम्प्रेक्षण गृह लखनऊ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वावधान में संविधान के मौलिक कर्तव्य व संविधान के अन्तर्गत दायित्वों व अधिकारों के सम्बन्ध में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधिक कार्यक्रम में अधीक्षक जिला कारागार, लखनऊ, श्री अरूण मिश्रा, चीफ, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल आदि उपस्थित रहे श्री अरूण मिश्रा द्वारा कारागार में निरूद्ध बन्दियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया तथा मौलिक कर्तव्य व अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डालते हुये बताया गया कि प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य कोई भी व्यक्ति पैसे के अभाव में न्याय पाने से वंचित न रह जाये।

