संस्कृत बोर्ड परीक्षा में लगे शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रबंधक ने किया सम्मानित

संस्कृत बोर्ड परीक्षा में लगे शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रबंधक ने किया सम्मानित

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा पहली बार पण्डित विजय राम संस्कृत इण्टर कॉलेज कादीपुर को परीक्षा केन्द्र बनने पर परीक्षा कराने में लगे शिक्षकों को प्रबन्धक ने सम्मानित किया।पहली बार परीक्षा केन्द्र बने पण्डित विजय राम संस्कृत इण्टर कॉलेज कादीपुर में कई विद्यालयों के अध्यापक सुचिता एवं व्यवस्थित परीक्षा सम्पन्न कराने में सहयोगोपरांत शनिवार को परीक्षा संपन्न होने के बाद सभी शिक्षकों का कॉलेज की तरफ से स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया।विद्यालय के प्रबन्धक एवं उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबन्धक संघ के जिला महासचिव सुरेन्द्र उपाध्याय ने सुचिता पूर्वक परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए विजय शंकर दूबे, मोहम्मद कैफ इदरीशी, आंचल उपाध्याय, साक्षी पाण्डेय,राजेश पाण्डेय, मनोज पाण्डेय,अच्छे लाल शर्मा, राहुल द्विवेदी, अशोक कुमार वर्मा, मंजू देवी, नीतू तिवारी, राम तिलक शर्मा,, अनुपम वर्मा, धनंजय गोस्वामी, जेठू राम गौड़, पूर्णिमा वर्मा, रोशनी गुप्ता, जयप्रकाश तिवारी, सत्य प्रकाश पांडे, अंकित यादव, संदीप कुमार राय आदि शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर स्वागत किया एवं सभी अध्यापकों के दीर्घ जीवन की मंगल कामना की।सम्मान समारोह में कार्यालय प्रमुख संतोष मिश्रा, प्रधानाचार्य अनुपम उपाध्याय सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *