संस्था जी.एस सोशल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

संस्था जी.एस सोशल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय

लखनऊ। सरस्वती शिशु मंदिर, टिकैत राय तालाब परिसर में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर संस्था जी.एस सोशल एंड वेलफेयर सोसाइटी, लखनऊ के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें संस्था की उपाध्यक्षा शुभा श्रीवास्तव ने प्रबंधक,अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को पुष्प गुच्छ,डायरी एवं पेन देकर सम्मानित किया।
उपस्थित विद्यालय प्रबंध समिति के सभी सदस्यों को सम्मानित संस्था की ओर से दिलीप पाण्डेय के द्वारा सम्मानित किया गया ।
संस्था जी.एस सोशल एंड वेलफेयर सोसाइटी, लखनऊ द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ,स्कूल प्रबंध समिति की ओर से सर्वश्री डॉ गुरु मिलन ,राजेंद्र प्रसाद , बलराम, राजकिशोर , मदन सिंह एवं कल्पना सिंह कार्यक्रम में उपस्थित रहे,
जिसमें भारी संख्या में विद्यालय के उपस्थित बच्चों ने शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में विभिन्न प्रस्तुतियों से सबका ध्यान आकर्षित अपनी ओर किया।
शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में संस्था की ओर से दिलीप पाण्डेय, सर्वश्रीमती शुभा श्रीवास्तव,वैष्णवी शर्मा, आनंदिता पाण्डेय, इत्यादि
शिक्षक दिवस के शुभ अवसर उपस्थित हुए, संस्था की ओर से अरुण शुक्ला ने सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *