सगड़ी तहसील क्षेत्र के मनिकाडीह ग्राम में सुनरिका बालिका इंटर कॉलेज में 10 दिन से था चितायन अजगर छात्र छात्राओं में भय का माहौल

कॉलेज में दिखा चितायन वन कर्मियों ने तीन को पकड़ा जंगल में छोड़ा।

ग्राम प्रधान की सूचना पर जिलाधिकारी ने दिखाई तत्परता।

10 दिन से विद्यालय परिसर में चितायन( अजगर) छात्र छात्रों में भय।

रिपोर्ट नीतीश जायसवाल सगड़ी

सगड़ी तहसील क्षेत्र के मनिका डीह ग्राम पंचायत में सुनरिका बालिका इंटर कॉलेज के परिसर में 10 दिनों से चितायन (अजगर) प्रतिदिन दिखने से छात्र हुए भयभीत प्राचार्य की सूचना पर ग्राम प्रधान ने जिला अधिकारी आजमगढ़ अमृत कुमार त्रिपाठी को दी सूचना जिलाधिकारी के आदेश पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अभियान चलाकर चितायन को पकड़ जंगल में छोड़ा।

जानकारी के अनुसार सुनारिका बालिका इंटर कॉलेज पर एलकेजी से लेकर कक्षा 12 तक पढ़ाई की जाती है जिसमें 600 छात्र छात्राएं पढ़ती हैं जो मनिका डीह ग्राम पंचायत में नहर के किनारे स्थित है विगत 10 दिनों से प्रतिदिन सुबह और शाम को विद्यालय परिसर में चितायन (अजगर) दिखाई देता था जिसको लेकर पूरे विद्यालय में भय का माहौल था प्राचार्य रीमा यादव ने ग्राम प्रधान मुनिराज को सूचना दी जिन्होंने जिला अधिकारी आजमगढ़ अमृत कुमार त्रिपाठी से गुहार लगाई उनके निर्देश पर वनरक्षक राजेश यादव व वन प्रहरी मनोज यादव ने पहुंच कर गुरुवार को सुबह 10:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक जेसीबी से खुदाई कराकर तीन चितायन को पकड़ कर बोरे में भरकर केशवपुर जंगल में ले जाकर छोड़ा वही इस दौरान सैकड़ों की संख्या में विद्यालय के छात्र व ग्रामीण नहर के किनारे चितायन को पकड़ने की प्रक्रिया को उत्सुकता पूर्वक देखते रहे पकड़े जाने के उपरांत छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया ग्राम प्रधान मुनिराज ने कहा कि जिला अधिकारी की तत्परता से छोटे बच्चे भयभीत थे अनहोनी टल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *