सगड़ी तहसील में डाला छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया
जीयनपुर नगर की कोइरिया पोखरा जनसैलाब में इतिहास बनाया
मतदाताओं को लुभाने में चैयरमैन पद के दाबेदार दिखाया अपनी माया बाजार
विधायिका बंदना सिंह महिलाओ के बीच अपने मन की अभिलाषा का आशीर्वाद लिया
रिपोर्ट नीतीश जायसवाल आज़मगढ़





रिपोर्ट नीतीश जायसवाल आज़मगढ़
सगड़ी क्षेत्र के विभिन्न नदियों,सरोवरों पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य,
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विभिन्न नदियों और सरोवरो पर डाला छठ के पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन जगह-जगह लगा रहा तो वही व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया एवं राजनैतिक नेताओं व समाजसेवियों ने व्रती महिलाओं में पूजन सामग्री का वितरण किया। सरोवरों व नदियों के तट पर दोपहर 3:00 बजे के बाद से ही व्रती महिलाओं व उनके परिजनों द्वारा सर पर दौरी रखकर सरोवरों की तरफ कदम बढ़ गए। जहां लोगों की अपार भीड़ जुट गई एवं प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। अजमतगढ़ व जीयनपुर के पोखरों पर पानी अधिक होने के बावजूद जगह-जगह बैरिकेडिंग कर के खतरे का सिंबल लगा दिया गया था एवं महिला पुलिस व पुलिस फोर्स जगह-जगह तैनात रहे एवं अधिकारियों के निर्देश पर गोताखोर और इलेक्ट्रीशियन भी मौजूद रहे।
वही इस दौरान समाजसेवियों ने व्रती महिलाओं में पूजन सामग्री वितरित किए। जिसमें मुख्य रूप से नगर पंचायत जीयनपुर चेयरमैन हरिशंकर यादव के तरफ से सभी व्रती महिलाओं को एक साड़ी नारियल लोटा झोला का वितरण किया गया। तो दूसरी तरफ दीपक गुप्ता की तरफ से नारियल का वितरण किया गया। वहीं समाजसेवी पुरुषोत्तम यादव के तरफ से भी नारियल का वितरण किया गया । जन चर्चा से यह भी ज्ञात हुआ है कि वहां के लोग कुछ यह भी कह रहे थे कि चुनाव आते ही सारे नेता राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। जबकि पूरे कोरिया पोखरा बैनर और पोस्टर से दुल्हन की तरह सज कर जगमगा रहा था। इसी बीच सगड़ी विधायिका बंदना सिंह भी वहां छठ व्रती महिलाओं के पास जा जाकर उनका आशीर्वाद लिया। वहीं दूसरी तरफ बसपा नेता शंकर यादव भी छठ घाट पर उपस्थित नजर आए
आपको बता दें कि वही एक खास जन चर्चा भी हो रही थी कि समाजसेवी मुन्ना यादव का बैनर पोस्टर किसी अराजक तत्वों द्वारा फाड़कर बांस बल्ली को फेंक दिया गया था जिससे लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी

