सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो युवकों की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में हुई मौत

अयोध्या। अयोध्या रायबरेली राजमार्ग का निर्माण कार्य कराने वाली कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते बाइक सवार दो युवको की हुई मौत। प्राप्त समाचार के अनुसार थाना कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र अंतर्गत हिसामुद्दीनपुर पूरे निधान तिवारी गांव निवासी अर्जुन तिवारी पुत्र रमाकांत तिवारी 22 वर्ष अपने दोस्त ओम शंकर के साथ किसी कार्य के लिए बीते 4 नवंबर की शाम लगभग 6:00 बजे मिल्कीपुर जा रहे थे। मिल्कीपुर बाजार के निकट फैजाबाद रायबरेली राजमार्ग पर बन रही पुलिया में गिर गए जिससे दोनों युवकों को गंभीर चोटे आई दुर्घटना की जानकारी होते ही बाजार वासी आनन-फानन में पुलिस वा घायल युवकों के परिजनों को सूचना देते हुए उपचार के लिए सीएचसी मिल्कीपुर ले गए जहां पर डाक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए दोनों युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था घायल दोनों युवकों की हालत में सुधार ना होता देख जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ भेज दिया था। ट्रामा सेंटर में अर्जुन तिवारी की उपचार के दौरान रविवार की रात लगभग 10:00 बजे मौत हो गई मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों व ग्रामीणों में कोहराम मच गया एक और जहां अर्जुन तिवारी का शव गांव पहुंचा ही नहीं था कि सोमवार की सुबह 10:00 बजे ओम शंकर की भी मौत हो गई घटना घटित होने से पूरे गांव में शोक की लहर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *