सड़क दुर्घटना में घायल काउंसलर की इलाज के दौरान मौत

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)जिले के अमानीगंज मे सड़क दुर्घटना में घायल सीएचसी सोहावल में काउंसलर के पद पर तैनात वंदना शुक्ला की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।उसकी मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।काउंसलर की मौत का समाचार मिलते हैं परिजनों में हाहाकार मच गया।सूत्र के मुताबिक जिले के खंडासा थाना क्षेत्र के पूरे गंगा शुक्ल मजरे कोटिया निवासी सीएचसी सोहावल में आईसीटीसी काउंसलर के पद पर तैनात वंदना शुक्ला 11 अगस्त को सायं ड्यूटी से घर वापस लौट रही थी रास्ते में नवीगंज के पास उनकी अज्ञात वाहन से दुर्घटना हो गई। जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आ गई और वह बेहोश हो गई।आनन फानन में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया जहां पर सप्ताह भर से उनका इलाज चल रहा था और होश नहीं आया था चिकित्सकों ने बताया कि उनका ब्रेन डेड हो गया। गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *