पैसे के लेनदेन के विवाद में मारा चाकू मौत मुकदमा दर्ज
ब्यूरो चीफ : आलोक कुमार श्रीवास्तव
सुल्तानपुर/ चाकूबाजी में एक युवक की हुई मौत।भाई को किया गया ट्रामा सेंटर रेफर।कुड़वार थाना क्षेत्र के कटावा गांव से जुड़ा मामला।मृतक की पहचान संजय के रूप।जबकि भाई विजय को किया गया ट्रामा सेंटर रेफर।चिकित्सक के अनुसार ब्रॉड डेड आया था मृतक संजय मृतक के भाई की तहरीर पर पांच नामजद के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा।पूर्व में दिए गए उधार पैसे को मांगने पर चाचा सहित अन्य लोगों ने दिया घटना को अंजाम।कुड़वार थाना क्षेत्र के चाची राय की बगिया टावा गांव से जुड़ा मामला।
***††********†**………
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
ब्यूरो चीफ : आलोक कुमार श्रीवास्तव
सुल्तानपुर :
बाइक से शहर से घर जा रहे बाइक सवार को अज्ञात बस ने मारी टक्कर।बाइक सवार राशिद खान पुत्र अब्दुल मोईद निवासी मुढ़ई नेवादा शाहपुर हसनपुर थाना बंधुआकला की हुई मौत।दुर्घटना में स्कूटी से जा रही शास्त्रीनगर मोहल्ले की निवासी दो बहने टिवंकल राठौर व मोनी राठौर भी अनियंत्रित होकर स्कूटी लेकर गिरी,हुई घायल। लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर बंधुआकला थाना क्षेत्र में दादूपुर गांव के पास हुई दुर्घटना। बंधुआ कला थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह बोले, प्रार्थना पत्र पर दर्ज किया जाएगा मुकदमा।

