सड़क सुरक्षा माह के तहत 85 वाहनों का हुआ चालान
अयोध्या।सोमवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के व्यापक प्रचार-प्रसार के बाद एआरटीओ प्रवर्तन आरपी सिंह ने यात्री कर अधिकारी के चेकिंग अभियान चलाया। इस मौके पर इन दोनों अधिकारियो ने हेलमेट, सीटबेल्ट का प्रयोग करते न पाए जाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करते पाए जाने पर 85 वाहनों का चालान किया गया।वही राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज 12 जनवरी को रोडवेज बस अड्डे पर स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया।जिसमें 28 चालकों का परीक्षण भी किया गया। परीक्षण के दौरान सभी चालक स्वस्थ पाए गए।योजना के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने के लिए पंपलेट वितरण करते हुए राहगीर योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

