सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार बौद्ध अरविंद सिंह पटेल जी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर का निरीक्षण किया गया

जौनपुर 27 जुलाई, 2024 (सू0वि0)- माननीय सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार श्री बौद्ध अरविंद सिंह पटेल जी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर का निरीक्षण किया गया।
 
             निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी वार्डों में जाकर वहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाओ के संबंध में जानकारी प्राप्त की और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रतिदिन रोस्टर के हिसाब से बेड पर चादर बदली जाएं, दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रहे, आम जनमानस को किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो। माननीय सदस्य द्वारा कोविड काल के दौरान रखे गए संविदा कर्मचारियो से वार्ता भी की गई।

              इसके उपरांत माननीय सदस्य महोदय द्वारा विकासखंड का निरीक्षण किया गया और सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण, सहायक विकास अधिकारी कृषि, और समस्त सेक्रेटरियो से ग्राम पंचायत में संचालित योजनाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

             इसके उपरांत माननीय सदस्य महोदय द्वारा गौशाला का निरीक्षण किया गया वहां की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने गाय को गुड़ खिलाया और पूजन भी किया।
मा0 सदस्य महोदय मछलीशहर ब्लॉक पर भी गए जहां पर उन्होंने विभिन्न विभागों पंचायतीराज, एनआरएलएम आदि के संदर्भ में जानकारी लेते हुए आवंटित लक्ष्य के साथ ही योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने गौशाला और ईओ कार्यालय का भी निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *