प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के समाज सेवा प्रभाग राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाऊंडेशन के द्वारा सनातन परंपरा के संवाहक श्री राम जी पर खुली चर्चा विषय पर कार्यक्रम का भव्य आयोजित किया गया
अयोध्या डीकेयू लाइव ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार
अयोध्या : स्थान तुलसी उद्यान अयोध्या धाम- में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के समाज सेवा प्रभाग राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाऊंडेशन द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें “सनातन परंपरा के संवाहक श्री राम पर खुली चर्चा” विषयक कार्यक्रम रखा गया था ,जिसमें मुख्यालय ब्रह्माकुमारी से आए हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ राजयोगिनी डॉक्टर उषा दीदी द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री राम केजीवन मूल्यों पर गहन प्रकाश डाला गया और कहा कि सनातन धर्म की मूल उदगम में ही श्री राम की जीवन शैली उनके चरित्र से दिखाई देता है, उनके जीवन के हर क्षेत्र में अनेकों विपरीत परिस्थितियाँ आयीं ,लेकिन उससे विचलित हुए बिना ही क्रोध ,लोभ, अहंकार के अधीन न होकर समस्त समस्याओं का समाधान किया। सही माने में यही जीवन दर्शन है,आज के मानव को भी ऐसे ही श्री राम के जीवन काल से सीखते हुए पवित्रता को कायम रखते हुए सनातन धर्म को मजबूत बनाने में अग्रसर होना है, साथ में उन्होंने इसका एक जीवंत उदाहरण मंच पर पेश किया, उन्होंने कहा कि आज इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ से आए हुए उद्योगपति बीके राधेश्याम भाई और बीके किरण बहन का जो घर परिवार है , उनका जीवन दर्शन समाज के लिए एक उदाहरण है, वो अपना कारोबार संभालते हुए भी पवित्र और योगी जीवन जी रहे हैं, उद्योग के साथ साथ समाजसेवा से भी जुड़े हुए हैं,ऐसे कई परिवार और भी देश में हैं। वहीं समाज प्रभाग द्वारा पधारे बीके बृज भाई ने सभी उपस्थित लोगों से प्रतिज्ञा कराया की नशा मुक्ति जीवन एवं प्रकृति को सुरक्षित एवं बुराइयों से दूरी रखने के साथ-साथ प्रति दिवस मेडिटेशन को जरूर करना है। समाज प्रभाग के बीके वीरेंद्र भाई जो कि माउंट आबू से पधारे साथ में बीके बाबू भाई ,जो भुज से पधारे आप लोगों ने पूज्य संत महंत लोगों को एवं जल पुलिस के उत्तम सेवा के लिए येलो जोन के वरिष्ठ पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित के लिए समाज प्रभाग द्वारा शील्ड पटका एवं आध्यात्मिक पुस्तक प्रदान किया गया ,जिसकी चर्चा पूरे अयोध्या के जनमानस में रही। इस कार्यक्रम में अयोध्या धाम के विशिष्ट जन पूज्य संत काफी संख्या में मौजूद रहे , जिनमें प्रमुख रूप से पीठाधीश्वर महंत जनमेजय शरण जी, जगतगुरु श्री राम दिनेशाचार्य जी, जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी करपात्री जी, जगतगुरु धर्म चक्रवर्ती ओंकारानंद जी, पीठाधीश्वर वैदेही वल्लभ शरण जी, महामंडलेश्वर गिरीश जी, महाराज महामंडलेश्वर आशुतोष जी, नागा राम लखन दास जी महाराज । जगद्गुरु श्री राम दिनेशाचार्य जी के मधुर वाणी एवं सनातन की व्याख्या ने सभी के मन को मोह लिया। उन्होंने कहा कि श्री राम के चरित्र एवं राम राज्य की कल्पना तथा सनातन संस्कृति को प्रत्येक अयोध्या वासी के जीवन में एवं उनके कर्मों में और उनके चरित्र में साकार होना चाहिए तथा अब दिखना चाहिए। इंजीनियर रवि भाई ने कार्यक्रम के विषय पर बोलते हुए कहा कि पूरे भारत देश के गांव-गांव में सनातन की मूल भावन एवं उसके आधार , स्वरूप को पहुंचना लक्ष्य होना चाहिए ,इस पर जोर दिया जाना जरूरी है। इस कार्यक्रम में दक्षिण भारत से तेलगु फिल्म डायरेक्टर (shiv mupalalni) के द्वारा निर्मित “ब्रह्मा सो विष्णु”नामक मूवी की लॉन्चिंग किया गया, तथा सभी को तिरुपति बालाजी मंदिर से सुंदर पटके द्वारा सम्मानित किया। कार्यक्रम को संचालित बीके लता दीदी ने किया जो कि दिल्ली से पधारी थी, उन्होंने बहुत ही शु- व्यवस्थित संचालन सुन्दर शब्दों में किया। इस पूरे प्रोग्राम की रूपरेखा व्यवस्था के मूल आधार स्थानीय अयोध्या धाम के गांव साई का पुरवा, दर्शन नगर, आश्रम से समाजसेवी बीके मुकेश भाई द्वारा किया गया जिनको पूरे अयोध्या धाम के लिए कार्यकारणी सदस्य के रूप में देखरेख में नियुक्त किया गया है , अंत में उनके द्वारा कार्यक्रम के सफ़ल बनाने में अपने सभी इष्ट मित्र और आश्रम के सभी भाई बहनों तथा उपस्थित आतिथ्य गणों के प्रति सहयोग का आभार व्यक्त किया गया।

