सपा के तत्वाधान में विधान परिषद खंड स्नातक चुनाव की तैयारी में बैठक संपन्न

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज विकासखंड अंतर्गत गुलवा एजेंसी पर सपा के तत्वाधान में गोरखपुर अयोध्या फैजाबाद विधान परिषद खंड स्नातक चुनाव की तैयारी के संबंध में एक चुनावी आवश्यक बैठक संपन्न हुई । बैठक के मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता पूर्व मंत्री बलराम यादव रहे जिनका कार्यकर्ताओं ने फूलों का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया । वही विशिष्ट अतिथि के रूप में सपा सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, रामआसरे विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव विधायक नफीस अहमद जुल्फिकार अहमद रहे । बैठक का संचालन डॉक्टर हरिराम यादव ने किया । बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जीत का मूल मंत्र दिया गया तथा सपा प्रत्याशी करुणा कांत मोर्य को दमखम के साथ जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को जी जान से तैयारी में जुट जाने के लिए बात कही गई । इस अवसर पर राजेश पासवान, पूर्व एमएलसी राकेश यादव उर्फ गुड्डू, मुखराम यादव,जावेद अहमद उर्फ टीपू, हरेंद्र यादव,रामविजय यादव, अनवार प्रधान डॉक्टर हरिराम यादव, सहित सपा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *