आर एल पाण्डेय
तरबगंज ।
तरबगंज विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रचार में लगे तीन वाहनों को एसडीएम ने सीज कर थाना भिजवा दिया।
तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के अमदही इलाके के ग्राम सभाओं में चुनाव प्रचार में लगे तीन वाहनों को उप जिला अधिकारी तरबगंज ने सीज कर उमरी बेगमगंज थाने के सुपुर्द कर दिया।
इस प्रशासनिक कार्रवाई पर विरोध करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामभजन चौबे ने आरोप लगाते कहा कि सपा की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाई सरकार अब सपा प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार करने से रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि बिना कारण बताए हमारे तीन वाहनों को ज़ब्त कर हमें चुनाव प्रचार करने से रोका जा रहा है। श्री चौबे ने प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि
हमारे द्वारा चुनाव आयोग की तरफ से जारी अनुमति पत्र दिखाने के बावजूद हमें बार-बार क्षेत्र में जाने से एवं जनसंपर्क करने से स्थानीय प्रशासन रोक रही है। सर्वविदित है कि यह दबाव किधर से आ रहा है , हम इस तरह के दबाव के सामने झुकने वाले नहीं हैं आप सबके अपार सहयोग एवं भरपूर स्नेह से विरोधियों की नींद उड़ा दी है इसलिए अब प्रशासनिक दबाव का सहारा लिया जा रहा है । सपा प्रत्याशी ने जिलाधिकारी को ट्वीट करते हुए चुनाव आयोग से अपील की है की इस घटना को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करते हुए अपने पद का दुरुपयोग कर रही तरबगंज के एसडीएम को तत्काल हटाया जाए। उधर
उप जिला अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि वाहन के पेपर ना मिलने पर कार्रवाई की गई है।

