अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)जिले के गोसाईगंज विधानसभा से सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक अभय सिंह के साथ साथ 150 अज्ञात के खिलाफ बीकापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आचार संहिता व कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन के तहत उनके ऊपर मुकदमा दर्ज हुआ है।सूत्र के मुताबिक कोतवाली बीकापुर में यह मुकदमा दर्ज हुआ।मालूम हो कि कल बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के ही रामनगर में बवाल हुआ था।तो वहीं समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार व पूर्व विधायक अभय सिंह ने प्रशासन पर सत्ता पक्ष के पक्षधर होने का आरोप लगाया है कि उनके द्वारा प्रचार को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।इस मौके पर उन्होने कहा कि इस समय जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों को प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है।वहीं उन्होने भाजपा प्रत्याशी व उनके समर्थकों पर आरोप लगाया है कि उनके लोगों के द्वारा हमारी वाहनों पर कल रात्रि हमला किया गया था।पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है हमें प्रचार और मीटिंग को को करने पर अवरोध उत्पन्न किए जा रहे हैं मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।हमारे वाहनों को रोका जा रहा है।उनके साथ प्रशासन के अधिकारी भी प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं।

