जौनपुर। सल्तनत बहादुर पीजी कालेज में चल रहे स्वच्छता एक्सन प्लान का समापन बुधवार को बहुत धूम धाम से संपन्न हुआ।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आयोजित पांच दिवसीय स्वच्छता एक्शन प्लान के तहत चयनित स्वयंसेवियों ने स्वच्छता संबंधी महत्वपूर्ण गतिविधियों को अंजाम दिया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय निदेशक लखनऊ रीजन डॉ अशोक श्रोती व अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील प्रताप सिंह ने सरस्वती जी के चित्र पर पुष्प अर्पित तथा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य डॉ ब्रजेंद्र सिंह और डॉ. संतोष कुमार पांडेय ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला।
छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी।
डॉ राम मोहन अस्थाना ने बताया कि विगत पाँच दिनों के अंदर जागरण रैली, श्रमदान, विचार गोष्ठी, निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता, रैली, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर मुमताज अंसारी, डॉ. जोरावर सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. पवन सिंह, सत्यम सुंदरम, बृजमोहन गुप्ता, प्रियांशु दुबे, अनुपमा, अंतिमा, रूपा, खुशी, रिशू, आभा

