संवाददाता प्रवीण सिंह चंदेल कानपुर नगर
सतना : श्री अटल फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में विश्व ब्राह्मण महासभा एवं भारतीय ब्राह्मण परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री धर्मेंद्र शुक्ला का आगमन हुआ सर्वप्रथम पंडित धर्मेंद्र शुक्ला ने मैहर शारदा माता के दरबार में हाजिरी लगा दर्शन किया। पत्रकार वार्ता के दौरान श्री शुक्ला ने बताया कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अनीता मिश्रा जी के प्रतिनिधि के रूप में यहां पर उपस्थित हुआ हूं माता के दरबार में समस्त जनकल्याण की कामना करते हैं श्री शुक्ला ने कहा कि कोरोना की लहर पुनः आ रही है ऐसा कहा जा रहा है सभी सावधानी वा कोविड़ नियमो का पालन करे मां शारदा के दर्शन कर श्री शुक्ला सतना मुख्यालय के लिऐ रवाना हुए सतना कलेक्ट्रेट परिसर में श्री अटल फाउंडेशन न्यास का गठन हुआ श्री धर्मेन्द्र शुक्ला को फाउंडेशन का संरक्षक बनाया गया फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य गरीब कन्याओं की शिक्षा व गरीबों को सस्ते आवास मुहैया कराना जरूरतमंदों के लिए निशुल्क एंबुलेंस व्यवस्था वह सस्ता इलाज और युवाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण के माध्यम से स्वावलंबी बनाना है इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष सुनील पाण्डेय, कोषाध्यक्ष डॉक्टर रामराज कश्यप, सचिव धर्मपाल कश्यप, बृजभान प्रसाद, अनीता कश्यप, नमन कश्यप, आदि मौजूद रहे ।

