समर सोलो डाँस चैम्पियनशिप आयोजित

समर सोलो डाँस चैम्पियनशिप आयोजित
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। रामलीला मैदान ऐशबाग लखनऊ में ” समर सोलो डाँस चैम्पियनशिप को आयोजित किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के ही नही बल्कि उत्तराखण्ड के भी डांस के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप बादल चोपड़ा ( अध्यक्ष उ0 प्र0 कोचिंग संघ) अतिथियो मे गौरी सांवरियां (पार्षद) शर्मिला सिंह (डायरेक्टर पायनियर मा० स्कूल) मयंक रंजन उपस्थित रहे ।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत इंस्ट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज की ओर से कोरोना योद्धा सम्मान के साथ हुई जिसमें डा० पी० के. पवार (हेड ऑफ पोस्टमार्टम डिपार्टमेन्ट के.जी.एमयू | सुशील कुमार,रवि गुप्ता, सुशील कु० सक्सेना चतुर्वेदी, गौरी सांवरियां शिखा मोर्या विनीत, गार्गी आर्या का सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में लगभग 300 से अधिक प्रतिभागियों में जूनियर (विदूशी शर्मा, शौर्यांश, वान्या गुप्ता, रिशिता काटियार)
और सीनियर (अतुल, पाल, पूजा, कश्यप, अनुष्का गौर, अचल वर्मा, संजना वर्मा) कैटेगरी में निर्णायक मण्डूल में जाने
माने डांस गुरू नितिन चौहान, और वासू कुमार उपस्थित थे।

कार्यक्रम के आयोजन शिखा मौर्या पंकज चौहान, और गार्गी आर्या थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *