समाजवादी पार्टी द्वारा खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम आयोजित

 

जौनपुर । समाजवादी पार्टी जिलाअध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व मे मेजर ध्यानचंद की जंयती पर उनको समर्पित राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम शिया कालेज के ग्राउंड पर आयोजित किया गया जिसमें लालबहादुर यादव ने कहा मेजर ध्यानचंद की हाकी की कलाकारी के जितने भी किस्से है उतने शायद ही दुनिया के किसी अन्य खिलाड़ी के बाबत सुने गये हो उनकी हाकी की कलाकारी देखकर हाकी के मुरीद तो वाह वाह कह ही उठते थे बल्कि प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ी भी अपनी सुधबुध खोकर उनकी कलाकारी को देखकर मशगुल हो जाते थे उनकी कलाकारी से मोहित होकर ही जर्मनी के रुडोल्फ हिटलर सरीखे जिद्दी सम्राट ने उन्हें जर्मनी के लिए खेलने की पेशकश कर दी लेकिन मेजर ध्यानचंद ने हमेशा भारत के लिए खेलना हैं सबसे बड़ा गौरव समझा ऐसे महान खिलाड़ी के जंयती के अवसर पर समाजवादी पार्टी की ये माग हैं की खिलाड़ी के साथ भाजपा सरकार अन्याय कर रही है उनके मूल समस्याओं का अनदेखी कर रही है भाजपा सरकार ने खिलाड़ियों के लिए एक भी सुविधा नहीं किया स्थानीय स्तर पर स्टेडियम की कमी व रखरखाव की भारी कमी है लेकिन भाजपा सरकार खिलाड़ी के प्रति अपनी कोई जिम्मेदारी नहीं समझ रही हैं भाजपा सरकार जब से आई है खिलाड़ी कम हुए लोगों को खेल के प्रति जागरूकता कम हुई है इन सब भारी कमीयों को भाजपा सरकार सुधार लाये नहीं तो खिलाड़ियों के सम्मान में समाजवादी पार्टी है मैदान मे खिलाड़ियों का अधिकार दिलाने के लिए जितना भी संघर्ष करना होगा समाजवादी पार्टी करेगी खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम में मुख्य रूप महासचिव हिसामुद्दीन शाह,प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, शकील अहमद, प्रमोद यादव, भानु प्रताप मौर्या, रजनीश मिश्रा, शकील मंसुरी, इर्शाद मंन्शुरी,साजिद अलीम, अलमाश सिध्धिकी,शेखू खाँ, राजा समाजवादी, विवेक यादव,पंकज यादव अजीज फरीदी,आंनद गुप्ता, राहुल प्रजापति,आशिफ शाह आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *