समाजवादी पार्टी ने चुनाव की तैयारी के संदर्भ में की समीक्षा बैठक

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता) समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी की बैठक महानगर पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व संचालन महासचिव हमीद जाफर मीसम ने किया।इस बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में  पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन  उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा प्रदेश में धर्म और जाति के नाम पर  नफरत फैलाने का काम कर रही है।आज प्रदेश की सरकार इतनी तानाशाह हो गई है कि वह लोगों को फर्जी मुकदमे मैं फंसा कर जेल भेज रही है।प्रदेश की जनता करोना कॉल को कभी नहीं भूल सकती महंगाई अपने चरम सीमा पर है व्यापारी भारतीय जनता पार्टी के जुल्म अत्याचार से बहुत परेशान है,  जनता इसका जवाब आने वाले 2022 के चुनाव में प्रदेश में  अखिलेश यादव की सरकार बना कर देगी ,महानगर अध्यक्ष ने कहा अबकी बार जनता इनके बहकावे में नहीं आएगी आज नौजवान किसान मजदूर सभी परेशान हैं और आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी द्वारा कराए विकास के नाम जनता का आशीर्वाद मांगेगी, महानगर प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव  महासचिव हामिद जाफर मीसम उपाध्यक्ष श्री चंद यादव मोहम्मद हलीम पप्पू, मनोज जायसवाल, हाजी असद, राम अचल यादव, मोहम्मद सोहेल, विनोद कनौजिया, नरेश अग्रवाल शक्ति जयसवाल  फ्रंटल महानगर अध्यक्ष गण विद्याभूषण पासी, सरोज यादव, अपर्णा जसवाल, मुस्कान सावलानी, निशात अख्तर, आसिफ चांद, असलम पठान, राशिद सलीम घोसी, नागेश्वर कोरी, नंदू गुप्ता, मुफीद कुरेशी, उमा देवी, पार्षद गण फरीद कुरैशी  , रिजवान हसनैन, महेंद्र शुक्ला, बरौनी पासवान  जगत नारायण, नौशाद राईन, शाहबाज लकी, देवा श्रीवास्तव, आकिब खान, इश्तियाक  खान, राम भजन यादव, विजय यादव, इत्यादि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *