समाजसेविका सविता पाण्डेय विद्या वाचस्पति की उपाधि से सम्मानित

समाजसेविका सविता पाण्डेय विद्या वाचस्पति की उपाधि से सम्मानित

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

मथुरा। राष्ट्रभाषा हिन्दी एवं स्थानीय भाषाओं के प्रचार प्रसार हेतु समर्पित पं. दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ के द्वारा देव उठनी एकादशी के अवसर पर मथुरा में आयोजित सम्मान समारोह में लखनऊ की समाजसेविका एवं लेखिका सविता पाण्डेय को “विद्या वाचस्पति” की उपाधि से सम्मानित किया गया।
मथुरा में आयोजित समारोह में देश भर के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों , लेखकों और साहित्यकारों ने भाग लिया।
विद्यापीठ का यह सर्वोच्च सम्मान उन्हें पत्रकारिता, हिन्दी लेखन , नारी सशक्तिकरण एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के आधार पर पं. दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ की प्रबन्ध कार्यकारिणी के निर्णय विद्यापीठ के कुलपति द्वारा प्रदान किया गया।
श्रीमती पाण्डेय की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के समाजसेवियों, शिक्षाविदों, साहित्यकारो, शिक्षकों में हर्ष व्याप्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *