समाजसेवी परिषदीय स्कूल की शिक्षिका मिथिलेश ने  जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर किया सराहनीय कार्य 

अयोध्या।(अमित कुमार मणि त्रिपाठी संवाददाता बीकापुर)जिले के तहसील बीकापुर में विकासखंड क्षेत्र के रुकनपुर पातूपुर निवासी परिषदीय स्कूल की अध्यापिका एवं समाज सेविका मिथिलेश पत्नी किशन कुमार द्वारा ग्राम पंचायत के जरूरतमंद गरीबों को ठंड से राहत प्रदान करने के लिए सराहनीय पहल की जा रही है।सूत्र के मुताबिक उन्होंने अपने आवास पर चिन्हित किए गए दर्जनों जरूरतमंद गरीबों को कंबल का वितरण किया।वही अध्यापिका मिथिलेश ने बताया कि बचपन से ही उनके भीतर जरूरतमंदों की मदद करने की भावना थी।वही लोगों के आशीर्वाद से परिषदीय स्कूल में शिक्षिका की नौकरी मिली।नौकरी मिलने के बाद जरूरतमंदों की मदद करने की और उम्मीद जगी।समाज सेवा के कार्य में उनके पति किशन कुमार और परिजनों द्वारा भी हौसला बढ़ाया जाता है।जरूरतमंदों की मदद करके काफी आत्म सुकून मिलता है।समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।उक्त शिक्षिका ने बताया कि आगे भी वह जरूरतमंदों की यथासभव मदद करती रहेंगी।वही कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल दुबे, मेवालाल, फुलेसरा, श्याम बाबू, अमरनाथ आदि लोग मौजूद रहे।वहाँ पर मौजूद लोगों ने शिक्षकों द्वारा दिखाई जा रही मानवीय संवेदना और पहल की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *