समाजसेवी व हजारों लावारिस लाशो के वारिस मो शरीफ चचा राष्ट्रपति के हाथो पद्मश्री सम्मान से हुये सम्मानित

अयोध्या (राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)।शहर के खिड़की अली बेग निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी व हजारो लावारिस लाशो के वारिस मोहम्मद शरीफ चचा राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के हाथो सम्मानित हुये।इस सम्मान की सूचना जैसे ही सोशल मीडिया व समाचार के माध्यम में अयोध्या तक पहुँची तो शहर में खुशी की लहर दौड़ उठी।शहर के लोग अपने अपने तरीके से उन्हें बधाई संदेश देने लगे।मालूम हो कि दो साल पहले लावारिस लाशो के वारिस व समाजसेवी मोहम्मद शरीफ चाचा को पदम श्री अवार्ड से नामित हुए थे।परंतु करोना के चलते उन्हें यह सम्मान नहीं मिला था।मालूम हो कि मोहम्मद शरीफ चाचा रिकाबगंज चौक रोड पर एक छोटी सी दुकान में साइकिल का पंचर एवं मरम्मत का कार्य करते हुए जीवन यापन करते थे साथ ही साथ लावारिस लाश का वारिस बनते हुए अंतिम संस्कार करते चले आए हैं।सूत्र के मुताबिक आज लगभग 2500 से लेकर 3000 तक लावारिस शवों का अंतिम संस्कार इनके द्वारा कराया गया।जिसको लेकर ऐसे कार्य करने वाले मोहम्मद शरीफ को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पदम-श्री अवार्ड से नवाजा गया है।मालूम हो कि शरीफ चचा आज भी किराये के छोटे से मकान में रहकर अपना जीवन बिता रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *