समाधान दिवस: 22 प्रार्थना-पत्रों में से मात्र 4 का हुआ निस्तारण
पत्रकार- धनन्जय विश्वकर्मा
जौनपुर/शाहगंज
जनपद जौनपुर के विभिन्न थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय थाना सरायख्वाजा में समाधान दिवस के मौके पर क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आये फरियादियों ने प्रार्थना – पत्र के माध्यम से अपनी – अपनी समस्या समाधान दिवस के मौके पर अधिकारियों के समक्ष रखा।
स्थानीय थाने में शनिवार की सुबह फरियादी अपनी-अपनी समस्या को लेकर आना शुरू कर दिए थे। समाधान दिवस के मौके पर विभिन्न मामलों से सम्बंधित कुल 22 प्रार्थना-पत्र पड़े। जिसमें से मौके पर 4 प्रार्थना-पत्र का निस्तारण कर दिया गया बाकी अठ्ठारह मामलों में टीम गठित कर रवाना कर दिया गया। समाधान की अध्यक्षता एस0 डी0 एम0 हिमांशु नागपाल ने किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा उपनिरीक्षक बृजेश कुमार गुप्ता, एसआई शिव प्रसाद वर्मा मुख्य रुप से उपस्थित रहे।

