जौनपुर पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के आवाहन पर जौनपुर के शिक्षकों कर्मचारियों व अधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए शंखनाद, मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया |
बीआरपी मैदान शिक्षक कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली के नारों से गुंजायमान हो गया। रैली बीएफ इंटर कॉलेज से निकलकर नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ इस अवसर पर
मोर्चा के जिला संयोजक अमित सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा लगातार विभिन्न जनपदों में रैली निकालकर, जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पुरानी पेंशन बहाली हेतु ज्ञापन दिया गया है | मोर्चा के जिला संयोजक संजय चौधरी ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करें नहीं तो सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे। मोर्चा के जिला संयोजक मनीष सिंह सोमवंशी ने सरकार को आगाह किया कि पुरानी पेंशन बहाल करें, अन्यथा शिक्षकों कर्मचारियों को सड़क पर उतरना पड़ेगा | मोर्चा के जिला संयोजक तेरस यादव ने माननीय प्रधानमंत्री जी से देश के 70 लाख एनपीएस कर्मचारियों के साथ न्याय करने की अपील की |मोर्चा के संयोजक अजय सिंह व सुशील उपाध्याय ने मुख्यमंत्री से पुरानी पेंशन को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे पत्र की याद दिलाई और पुरानी पेंशन बहाल करने को कहा |
पुरानी पेंशन बहाली शंखनाद रैली बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान से जिलाधिकारी कार्यालय तक हजारों कर्मचारियों की उपस्थिति में पुरानी पेंशन जिंदाबाद के नारों के साथ प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया । कार्यक्रम के दौरान सतीश सिंह, राजेश सिंह टोनी, सतीश पाठक, आश्वनी सिंह, मुन्नालाल यादव, अर्चना सिंह, नूपुर श्रीवास्तव शिवकुमार यादव, हीरालाल भारती, समरनाथ यादव, कुलदीप कुमार, सुनील राव, रामसमुझ यादव, अनिल यादव, बीके शर्मा, रीना सिंह, रीता गौतम, इंदू देवी, आदि उपस्थित रहे।

