सरकार बनाने के लिये कार्यकर्ता अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे – संजीव सिंह

अयोध्या। (डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर अपनी तैयारियां तेज कर दी है। जिला चुनाव संचालन समिति ने चुनाव की कमान संभाल ली है। भाजपा जिला चुनाव संचालन समिति की बैठक मिल्कीपुर में सम्पन्न की गई। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि संचालन समिति के सभी सदस्य एक जिम्मेदार भूमिका में है। सभी को अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए फिर से भाजपा की सरकार बनाने में अपना अहम योगदान देना होगा।इस दौरान जिलाध्यक्ष ने व्यवस्था प्रभारियों से मंडल से लेकर बूथ तक की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी। मीडिया प्रभारी डॉ रजनीश सिंह ने बताया कि आगामी चुनाव को जोरदार ढंग से लड़ने के लिए जिला स्तर पर 23 सदस्यीय जिला चुनाव संचालन समिति व विधानसभा स्तर पर 27सदस्यीय विधानसभा चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है। चुनाव संचालन समिति में कार्यक्रम, वर्चुअल सभा रैली, बूथ प्रबन्धन , मीडिया, आईटी ,सोशल मीडिया,मतदाता संपर्क, प्रचार,अतिथि, वाहन , आवास ,कार्यालय आदि सहित प्रशासनिक व अनुमति प्रमुख की जिम्मेदारी जिला पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सौंपी गयी हैं। जिला संचालन समिति में जिलाध्यक्ष ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों डोर टू डोर संपर्क,पन्ना प्रमुख सम्मेलन, शक्तिकेन्द्रों क बैठक आदि की समीक्षा व आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी विधायक बाबा गोरखनाथ, जिलामहामंत्री राधेश्याम त्यागी,जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा,मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह,बंशीधर शर्मा, अर्जुन सिंह, सुशील मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *