सरायख्वाजा पुलिस ने सरकारी दवाइयों का विक्रय करने वाले दो फार्मासिस्टों को किया गिरफ्तार,

पत्रकार- धनन्जय विश्वकर्मा

जौनपुर।

अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में शासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 188/22 धारा 419/ 420/ 467/ 468/ 409/ 201/ 120बी भादवि थाना सरायख्वाजा जौनपुर में फरार चल रहे वाछिंत अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु प्र0नि0 घनश्याम शुक्ल , मय हमराह के साथ मामुर थे कि मुकदमा उपरोक्त में वाछिंत अभियुक्त 1- संजय कुमार सिंह पुत्र स्व0 हरिश्चन्द्र सिंह निवासी विसावां थाना सिकरार जनपद जौनपुर हा0पता मुख्य फार्मासिस्ट जिला चिकित्सालय जनपद जौनपुर 2- अखिलेश कुमार उपाध्याय पुत्र त्रिलोकी नाथ उपाध्याय निवासी परशुरामपुर थाना बक्शा जनपद जौनपुर हा0पता मुख्य फार्मासिस्ट जिला चिकित्सालय जनपद जौनपुर को उनके उनके घर से दिनांक 24.9.2022 को गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध सरकारी दवाइयो को धोखा धडी व कुटरचना करके सीधे साधे मरीजो व गरीब जनता को उपलब्ध न कराने तथा प्राइवेट दूकानो पर बेचने व धन अर्जित करने के सम्बन्ध में थाना सरायख्वाजा जौनपुर पर मु0अ0सं0 188/22 धारा 419/420/467/468/409/201/120बी भादवि पंजीकृत था । अभियुक्तगणो को आज दिनांक 25.9.2022 को आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
1.संजय कुमार सिंह पुत्र स्व0 हरिश्चन्द्र सिंह निवासी विसावां थाना सिकरार जनपद जौनपुर हा0पता मुख्य फार्मासिस्ट जिला चिकित्सालय जनपद जौनपुर उम्र 53 वर्ष
2.अखिलेश कुमार उपाध्याय पुत्र त्रिलोकी नाथ उपाध्याय निवासी परशुरामपुर थाना बक्शा जनपद जौनपुर हा0पता मुख्य फार्मासिस्ट जिला चिकित्सालय जनपद जौनपुर उम्र 54 वर्ष
आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 188/22 धारा 419/420/467/468/409/201/120बी भादवि थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक श्री घनश्याम शुक्ल थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
2. व0उ0नि0 श्री अवधनाथ यादव थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
3.हे0का0 पवित्र भुषण तिवारी थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
4. का0 विनोद प्रजापति थाना सरायख्वाजा जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *