
देश की उपासना न्यूज़
दो भैंस चुरा ले गए चोर
जौनपुर-
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जमुहाई गांव में रविवार की रात एक पशुपालक के दरवाजे के सामने बंधी दो भैंस खोल ले गए। रात एक आंख खुली तो पशुओं को न देख पशुपालक दंग रह गए। पशु पालक ने पुलिस को सूचना दे दी है।
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जमुहाई गांव निवासी राजेंद्र यादव दो भैंस रविवार को देर रात पशुपालक ने अपने पशुओं को दरवाजे पर करकट सेट में बांधकर सोने चले गए। इसी बीच, किसी समय पहुंचे मवेशी चोर दो भैंस पिकअप में लादकर उठा ले गए। रात एक बजे खुली तो दरवाजे के सामने दो भैंस और न मिलने पर पशु पालक हक्का-बक्का हो गए। पशुपालक ने बताया कि चोरी हुई दो भैंस की कीमत 90 हजार के ऊपर है। एक माह पहले भी सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के लाडलेपुर और सुल्तानपुर गौर और काफरपुर से आधा दर्जन पशुओं की चोरी पिकअप गैंग मवेशी चोरों द्वारा किया गया था। पशुपालकों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस छानबीन की। एसओ देवानन्द रजक ने बताया कि चोरी की सूचना नहीं मिली है। मिलेगी तो कार्यवाही की जायेगी।

