सांसद डॉ. एस.पी. सिंह ने एल.पी.एस. शिक्षकों को किया सम्मानित

सांसद डॉ. एस.पी. सिंह ने एल.पी.एस. शिक्षकों को किया सम्मानित

सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय

लखनऊ। शिक्षक दिवस के अवसर पर लखनऊ पब्लिक कॉलेज, गोमती नगर के श्री रामलाल मेमोरियल ऑडिटोरियम में लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज की सभी शाखाओं की प्रधानाचार्याओं एवं शिक्षकों को संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. एस.पी. सिंह (सांसद) द्वारा आकर्षक पुरष्कारों से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पूर्व चीफ इंस्पेक्टर सुचित्रा चक्रवर्ती को शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।अनेक आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिनमें शिक्षकों व विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसी दौरान हाल ही में दिवंगत हुईं भूतपूर्व सीनियर डायरेक्टर आशा सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एम.डी. सुशील कुमार, मुख्य प्रशाशिका कान्ति सिंह (पूर्व एम.एल.सी.), जनरल मैनेजर्स हर्षित सिंह, शिखर पाल सिंह, डायरेक्टर्स नेहा सिंह, गरिमा सिंह, निकिता सिंह एवं प्रधानाचार्यों ने व्याख्यान दिए और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षा दर्शन को स्मरण करते हुए शिक्षकों के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में रीजनल प्रोविडेंट फण्ड कमिश्नर अश्विनी कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कर्मचारियों को भविष्य निधि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।

सांसद डॉ.एस. पी. सिंह ने अपने भावपूर्ण संबोधन में कहा कि “शिक्षक का पद समाज में सर्वोच्च होता है इसलिए मैं आप सभी को शिक्षक होने की बधाई देता हूँ। इसके अतिरिक्त मुझे यह भी कहना है कि हर शिक्षक को हर क्लास में हर बच्चे पर उसकी प्रतिभा को निखारने में बहुत मेहनत करनी है। शिक्षक समाज की नींव होते हैं, और उनके समर्पण से ही राष्ट्र का भविष्य मजबूत बनता है। शिक्षकों का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *