ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
हरदोई ।लखनऊ पब्लिक स्कूल माधोगंज में बड़े धूमधाम सें मनाया गया वार्षिकोत्सव “प्लाज़ी ”
लखनऊ पब्लिक स्कूल शाखा माधोगंज में बड़े धूमधाम सें वार्षिकोत्सव मनाया गया, वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ मुख्यअतिथि सांसद अशोकरावत, विधायक आशीष सिंह आशू, लखनऊ पब्लिक स्कूल की मुख्य प्रशासिका पूर्व एम. एल. सी कान्ति सिँह, निर्देशिका नेहा सिँह, निर्देशक हर्षित सिँह ने सयुंक्त रूप सें माँ सरस्वती को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया,नन्हे मुन्ने बच्चों ने ईश बन्दना प्रस्तुत की, तत्पश्चात खोया हुआ बचपन कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया, इसी कड़ी में विद्यालय के बच्चों ने रानी लक्ष्मीबाई की जीवंत वीरगाथा मणिक़णिका कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति की राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता एवं विश्वबंधुत्व की भावना सें ओत -प्रोत रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया, कार्यक्रम के उपरान्त सांसद अशोकरावत ने कहा सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज का दर्पण होते है विद्यालय वह संस्था होती है जँहा विद्यार्थियों का नैतिक, चारित्रिक व सामाजिक विकास होता है उन्होंने कहा विद्यालय इसी प्रकार सफलता के शिखर की ओर अग्रसर रहते हुए समाज को उचित दिशा प्रदान करता रहे, विधायक आशीष सिँह आशू ने वार्षिकोत्सव के सभी कार्यक्रमो की सराहना की, उन्होंने कहा लखनऊ पब्लिक स्कूल हमारे क्षेत्र के बच्चों को उच्च तकनीकी शिक्षा प्रणाली द्वारा शिक्षित करके क्षेत्र को नयी ऊँचाईयो पर पंहुचा रहा है, यहाँ के पढ़े बच्चे देश विदेश में भी विद्यालय का नाम रोशन कर रहे है, लखनऊ पब्लिक स्कूल की मुख्यप्रशासिका कान्ति सिँह ने उपस्थित अभिवावको को आश्वास्त करते हुए कहा आपका बच्चा राष्ट्र का भविष्य है हम इसके सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है, शिक्षकों -छात्रों के अथक परिश्रम सें लखनऊ पब्लिक स्कूल नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्य के. के. शर्मा, शिक्षक -शिक्षिकाओं कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव का सफल कार्यक्रम विद्यालय की दीर्घकालिक सफलता का प्रतीक है, विद्यालय के प्रधानाचार्य के. के. शर्मा ने मुख्यअतिथि व विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ शिशु तरु, अंगवस्त्र देकर स्वागत किया, कार्यक्रम में आये भूतपूर्व छात्रों में अविनाश रावत नायव तहसीलदार लखनऊ, अमितकुमार डिप्टीजेलर वाराणसी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बिलग्राम राहुलकश्यप विश्वकर्मा, क्षेत्राधिकारी एस. के. सिँह, नवलमाहेश्वरी, नगरपंचयात अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण इत्यादि गणमान्य ब्यक्ति उपस्थित रहे, उपस्थिति सभी विशिष्ट अतिथियों, अभिभावकों ने ऐसे सफल कार्यक्रमों के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य के. के. शर्मा की सराहना की एवं लखनऊ पब्लिक स्कूल परिवार के सभी सदस्ययो को आशीर्वाद दिया।

