*साइबर हेल्प डेस्क ने वापस कराये 60 हजार रूपये*
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।जिले के कैंट थाने के साइबर सहायता केंद्र ने ठगी के शिकार एक पीड़ित के बैंक खाते में 60 हजार से ज्यादा की रकम वापस कराई है।मंगलवार को सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि एक जनवरी को एक शख्स ने खुद को सैन्य कर्मी बता प्लास्टर आफ पेरिस कराने का झांसा दिया था और ऑनलाइन भुगतान का वास्ता देकर पीड़ित के बैंक खाते से 60381.80 रूपये की धनराशि निकाल ली थी। पीड़ित ने यह पैसा अपने लड़के के इलाज के लिए एकत्र किया था। शिकायत पर मामला जाँच व कार्रवाई के लिए साइबर सहायता केंद्र को सौंपा गया था।केंद्र की ओर से ठगी गई रकम मंगलवार को वापस कराई गई है।

