देश की उपासना न्यूज़
जौनपुर शाहगंज ।
पत्रकार- धनंजय विश्वकर्मा
विकासखंड करंजकला क्षेत्र के मल्हनी में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर साफ-सफाई व मिड डे मील को लेकर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक से पत्रकारों ने बातचीत किया तो उन्होंने बताया कि हमें साफ-सफाई व मिड डे मील से कोई जानकारी नहीं है, हम अपना फाइल मेंटेन करते हैं इसके विषय में सफाई कर्मी व ग्राम प्रधान जाने। बतादें कि
प्राथमिक विद्यालय की प्रिंसिपल किरन श्रीवास्तव का कहना हैं कि विद्यालय की जिम्मेदारियों से कोई लेना देना नही है। प्राथमिक विद्यालय में अध्यापकों की मनमानी सामने आई
आपको बता दें कि जहा सरकार शिक्षा को लेकर अलग अलग अभियानों के तहत बच्चो को प्राथमिक विद्यालय से जोड़ने का काम कर रही है। वही विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और अध्यापको के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा। सरकार के सारी मेहनत पर पानी फेरने का काम कर रही है। जब पत्रकारों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से शिक्षा , सफाई और मिड डे मील के बारे में सवाल किया तो आना-कानी करने लगी और घंटों से थाली प्लेट लेकर बैठे बच्चों के भोजन के लिए विषय में पूछा गया तब प्रधानाध्यापक किरन श्रीवास्तव ने धौंस देते हुए कहा कि मेरा काम फाइल व्यवस्थित करने का है। न की विद्यालय के अन्य व्यवस्था को लेकर और न ही सफाई को लेकर प्रधान से बात करे l
और जब प्रधान से बात की गई लेट राशन को सफाई को लेकर तो प्रधान प्रतिनिधि मुकेश कुमार गुप्ता ने आना कानी करते हुए सफाई कर्मी पर ब्लेम कसने लगे l मौके पर उपस्थिति अध्यापक ने बताया कि आए दिन सफाई कर्मी अनुपस्थित रहते हैं और वह भी बिना किसी सूचना दिए विद्यालय से आते- जाते है l विद्यालय के अध्यापक ने बताया कि विद्यालय परिसर में कूड़ा कचरा जमा रहता है।

