सामाजिक एकता, सेवा, सहयोग, संस्कार और नारी सम्मान का प्रेरणादायक उदाहरण बना कन्याओं का सामूहिक विवाह
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। भगवान जी की कृपा से छः कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह भव्य, गरिमामयी एवं सामाजिक सौहार्द के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस पुण्य एवं सामाजिक कार्य में एसबीएस सेवा समिति, ओम जय जगदीश सेवा समिति एवं संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का अत्यंत सराहनीय एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा।
तीनों संस्थाओं के संयुक्त सहयोग से यह विवाह कार्यक्रम धूमधाम, सुव्यवस्थित एवं सामाजिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नवविवाहित वर-वधुओं को घर-गृहस्थी से संबंधित सभी आवश्यक सामग्री भेंट स्वरूप प्रदान की गई, जिससे वे अपने नए जीवन की शुरुआत आत्मनिर्भरता, सम्मान एवं सुरक्षा के साथ कर सकें।
विवाह समारोह के दौरान वर-वधू एवं उनके परिवारजनों में जो उत्साह, प्रसन्नता और भावनात्मक खुशी देखने को मिली, वह अत्यंत भावुक, प्रेरणादायक एवं समाज को सकारात्मक संदेश देने वाली रही। समाज सेवा की भावना से प्रेरित होकर सभी समितियों ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामूहिक विवाह कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद कन्याओं को सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत मिल सके।
इस आयोजन में विशेष रूप से उपस्थित रहीं/रहे—
ओम जय जगदीश समिति से –
महिला अध्यक्ष अर्चना मिश्रा जी, मीनू तिवारी जी, उत्कर्ष मिश्र जी
एसबीएस सेवा समिति से –
स्वाति सिंह जी
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ से –
राष्ट्रीय अध्यक्ष: गीता गुप्ता जी
राष्ट्रीय महासचिव प्राची पांडे,
प्रदेश अध्यक्ष पारुल मोहन
जिला अध्यक्ष: सुनीता चटर्जी जी
जिला उपाध्यक्ष: खुशबू केसरवानी जी
नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष: रुती सिंह जी
नगर उपाध्यक्ष: ज्योति तिवारी जी
आलमबाग इकाई अध्यक्ष: सविता साहू जी
ठाकुरगंज इकाई अध्यक्ष: उजमा जी
सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
यह आयोजन सामाजिक एकता, सेवा, सहयोग, संस्कार और नारी सम्मान का एक प्रेरणादायक उदाहरण बना।

