सार्थक यादव ने बेलीगारद शाखा का रोका विजय रथ
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। बाल निकुंज स्कूल एंड कॉलेजेस की ओर से खेली जा रही अंतर्शाखीय क्रिकेट टूर्नामेंट के अंडर 16 आयु वर्ग में बालक वर्ग का फाइनल मैच शाखा बाल निकुंज विद्यालय बेलीगारद अलीगंज एवं बाल निकुंज विद्यालय डे बोर्डिंग मोहिबुल्लापुर के मध्य, मोहिबुल्लापुर स्थित प्लेग्राउंड पर खेला गया। जिसमें टास जीतकर डे बोर्डिंग शाखा की टीम ने वैटिंग का फैसला लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए डे बोर्डिंग शाखा की टीम के दोनो ओपनर जबरदस्त चौका लगाकर अच्छी शुरुआत की और 15 रनों का औसत रन रेट देकर आरम्भ के 5 ओवर में 75 रनों की शानदार साझेदारी पेश की। इस प्रकार निर्धारित 10 ओवरों के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 114 रनों का बड़ा लक्ष्य बनाने में सफल रहे।
जबाब में उतरी बेलीगारद शाखा की टीम के दोनो ओपनर सम्भल कर खेलते दिखे किंतु सीधे स्टम्प पर पड रहे गेंद का सामना करने में पसीने छूट रहे थे और रन रेट कबर कर पाना मुश्किल हो रहा था। इस प्रकार पूरी टीम सातवें ओवर में 79 रनों पर सिमट गई, और हैट्रिक लगा चुकी बेलीगारद शाखा के हाथ से आज का मैच फिसल गया।
.मैंन ऑफ़ द मैच का खिताब डे बोर्डिंग शाखा के बल्लेवाज सार्थक यादव को दिया गया जिन्होंने 2 छक्के और 4 चौके की मदद से 43 रन बनाये और 3 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट भी चटकाये ।
प्रधानाचार्या रश्मि शुक्ला ने विजेता टीम के सभी खिलाडियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र तथा रनर को रजत पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

