सिकरीगंज : प्राईवेट अस्पतालों की हुई जांच

रवि कुमार की रिपोर्ट
खजनी गोरखपुर:सिकरीगंज क्षेत्र में स्थित निजी अस्पतालो की गहनता से जांच किया। सीएमओ के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डाक्टर जेपी तिवारी ने टीम के साथ राजेश हाईटेक अस्पताल पर पहुंचकर जांच किये जांचोपरांत रजिस्ट्रेशन पेपर की जांच किया जो आनलाइन रजिस्ट्रेशन था जिसका कागजात दो दिनो में उपलब्ध कराने को कहा डाक्टर तिवारी ने कहा अगर कागजात कम्प्लीट नही रहेगा तो अस्पताल को सीज कर दिया जायेगा।जब शुभम सेवा आश्रम अस्पताल पर पहुंचे तो संचालक अस्पताल बंद कर फरार हो गया तो स्वास्थ्य टीम ने नोटिस चस्पा कर दिया। वही पर स्थित कुलसुम हास्पीटल तथा अहमद क्लिनिक एवं संजिवनी अस्पताल की जांच हुई तो उन लोगो का रजिस्ट्रेशन सही पाया गया। सिकरीगंज में स्वास्थ्य टीम अधिकारियों के पहुंचने की सूचना मिलते ही तमाम पैथालॉजी सेंटर और मेडिकल स्टोर बंद कर फरार हो गए ।
चिकित्सा अधिकारी ने जांच के बाद कहा कि जो लोग बिना रजिस्ट्रेशन अस्पताल चलाते हुए पाये गये तो उन्हें सिल कर दिया जायेगा।
इस दौरान डाक्टर जेपी तिवारी, दीपक कुमार, अवनीश श्रीवास्तव, नवनीत कुमार, रवी यादव ,अजय गुप्ता, सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *