सिटी व अयोध्या सर्किल क्षेत्र में कुल 728 जगह पर होगा होलिका दहन – एसपी सिटी
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)
अयोध्या।सिटी सर्किल तथा अयोध्या सर्किल के पांच थाना क्षेत्र में कुल 728 जगह पर होलिका दहन किया जाएगा।जहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी रहेंगे।इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि होली के दौरान किसी भी तरह की कहना उत्पन्न हो इसके लिए भी वर्दी तथा शादी वर्दी में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहेगी। उन्होंने बताया कि इस बार कोतवाली नगर क्षेत्र में कल 206 स्थलों पर होलिका दहन होगी। बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र में कुल 19 ऐसे हॉल का स्थल को चयनित किया गया है जो संवेदनशील की श्रेणी में आ रहे हैं।जिसमे चौक, पुरानी सब्जी मंडी, कसाबबाडा,राठ हवेली, जमुनिया बाग, मुगलपुरा,
कोठा पार्चा, सुभाष नगर, वजीरगंज, कश्मीरी मोहल्ला, पठान टोलिया,बेनीगंज, बछड़ा सुल्तानपुर, रामनगर घोसियाना, घोसियाना हवाई पट्टी, छोटा रमना,पॉपुलर गली, नौघडा, हैदरगंज क्रॉसिंग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसी तरह थाना कैंट क्षेत्र में 97 जगह पर हॉल का दहन किया जाएगा।इस थाना क्षेत्र मे हसनू कटरा, नियावा, मिर्जापुर, ताजपुर, कोरडा, गुप्तारघाट,बनवीरपुर तथा रेतिया,होलिका का स्थलों को संवेदनशील मे चिन्हित किया गया है।होली को सकुशल संपन्न करने के लिए कोतवाली नगर क्षेत्र में 1 जोन व कैंट थाना क्षेत्र में 1 जोन तथा कोतवाली नगर क्षेत्र में 4 सेक्टर व थाना कैंट में 5 सेक्टर मे विभाजित किया गया है।जबकि होली के दिन कोतवाली नगर क्षेत्र में चार क्यूआरटी व कैंट थाना क्षेत्र में दो क्यूआरटी की टीम भ्रमण सील रहेंगी।जो किसी भी अपने घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शांति कायम बनाए रखेगी।उन्होंने बताया कि 3 मार्च को चौक में भी होली चौक घंटा घर पर संपन्न होगी सुरक्षा की दृष्टि पर वहां पर भी पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।इसी तरह अयोध्या सर्किल क्षेत्र के थाना राम जन्मभूमि क्षेत्र में 39, कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में 143 तथा पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में 243 स्थलों पर होलिका दहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि होली को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए सभी सर्कल के सीईओ और थाना क्षेत्र के थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि वह होलिका दहन से पूर्व पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी को तैनात करें और होली के दिन भ्रमणशील रहे।
।

