सियासत: सपा नेताओं से क्यों नहीं मिले आजम खान, शिवपाल का दांव, समर्थकों का गुस्सा या कुछ और? जानिए नाराजगी के कारण

आजम खान, अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव।

एक के बाद एक कई मुस्लिम नेता समाजवादी पार्टी पार्टी छोड़ चुके हैं। सपा के कद्दावर नेता आजम खां इस पूरे विवाद के केंद्र में हैं। रविवार को सीतापुर जेल पहुंचे सपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से आजम खां ने मिलने से इंकार कर दिया। वहीं, इससे पहले शुक्रवार को प्रगतिशील समाज पार्टी (प्रसपा) के मुखिया शिवपाल यादव भी सीतापुर जेल पहुंचे थे। तब आजम खां ने उनसे करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में बातचीत की।

ऐसे में सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि आखिर सपा नेताओं से आजम खां ने मुलाकात क्यों नहीं की? क्या शिवपाल  यादव का दांव काम कर गया या कोई और वजह है?  क्या आजम सपा मुखिया अखिलेश यादव से नाराज हैं? अगर हां तो इसकी वजह क्या है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *