सीआईएससीई यूपी/यूके जोनल कबड्डी में सेंट जोसेफ बना चैंपियन

सीआईएससीई यूपी/यूके जोनल कबड्डी में सेंट जोसेफ बना चैंपियन-
-लामार्टिनियर कालेज को 17/35 से पीट कर सेंट जोसेफ बना कबड्डी चैंपियन-

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ. सीआईएससीई जोन-बी की 11-जुलाई से 13-जुलाई तक चलने वाली खेल प्रतियोगिताओं के कबड्डी में सेंट जोसेफ की राजाजीपुरम् शाखा ने चैंपियनशिप की ट्राफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा। कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन लखनऊ पब्लिक स्कूल की ए-ब्लाक शाखा में किया गया। जिसमें लामार्टिनियर ब्यायज, सिटी मान्टेसरी स्कूल राजाजीपुरम् व राजेन्द्र नगर, लखनऊ पब्लिक स्कूल, सेंट जोसेफ मान्टेसरी स्कूल सहित कई अन्य विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
कबड्डी प्रतियोगिता के अण्डर-17 वर्ग में अपने दमदार प्रदर्शन के चलते सेंट जोसेफ स्कूल ने लामार्टिनियर कालेज को 35/17 अंकोे से पीटकर ट्राफी पर अपना कब्जा बनाये रखा। वही अण्डर-19 वर्ग में लामार्टिनियर ने लखनऊ पब्लिक स्कूल को हरा कर जोन-बी की चैंपियन बनी। सेंट जोसेफ स्कूल के कबड्डी कोच सुधांश श्रीवास्तव के अनुसार रीजनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन नोएडा में किया जायेगा। इस अवसर पर सेंट जोसेफ कालेज समूह की संस्थापक अध्यक्ष पुष्पलता अग्रवाल ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाइयां देते हुये आगे होने वाली प्रतियोगिताओं में सफलता की शुभकामनायें प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *