सीएम योगी ने काबुल नदी के जल से किया रामलला का जलाभिषेक

 अफगानिस्तान की काबुल नदी के भेजे गए जल को लेकर अयोध्या स्थित रामलला का अभिषेक किया है।
.   अफगानिस्तान की एक लड़की ने पीएम मोदी को काबुल नदी का जल भेजकर रामलला का अभिषेक कराने का आग्रह किया था।
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ    अयोध्या दौरे पर हैं। उन्होंने, अफगानिस्तान की काबुल नदी के भेजे गए जल से रामलला  का अभिषेक किया है। बता दें कि काबुल नदी के इस जल को अफगानिस्तान की एक लड़की ने रामलला का जलाभिषेक करने के लिए भेजा है। पीएम नरेंद्र मोदी  से अफगानिस्तान की बेटी ने काबुल नदी के जल से भगवान श्रीरामलला के अभिषेक करने का अनुरोध किया था। लिहाजा, काबुल नदी और गंगाजल को एक साथ मिलाकर सीएम रामलला का जलाभिषेक किया है। सीएम ने कहा अफगान की बालिका ने डर के साये में जी रहीं उन तमाम बालिकाओं और महिलाओं के दर्द को वहां से भेजा है। उन्हें श्रीराम के पावन जन्मस्थली पर इस जल को अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अपने पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे भगवान राम की पावन जन्मस्थली धार्मिक नगरी अयोध्या पहुंचे। अयोध्या एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद सड़क मार्ग के जरिए सीएम योगी सीधे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे. जहां पर उन्होंने रामलला का दर्शन पूजन कर आरती उतारी‌। दर्शन करने के बाद सीएम योगी ने मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा भी लिया। फिर, बाद में उन्होंने अफगानिस्तान से एक बच्ची द्वारा भेजे गए काबुल नदी के जल को गंगा जल मिलाकर वैदिक मंत्रोचार के बीच मंदिर निर्माण में अर्पित किया। सीएम योगी ने काबुल नदी के जल से किया रामलला का जलाभिषेककाबुल की सभी बेटियों के प्रति हमारी संवेदनासीएम योगी ने कहा कि काबुल की रहने वाली एक बच्ची ने अपनी श्रद्धा से भगवान राम के मंदिर निर्माण में काबुल की नदी का जल भेजा है। मंदिर निर्माण की योजना में हमने तय किया था कि मंदिर निर्माण में सभी नदियों का जल हम प्रयोग में लाएंगे. इसी भावना से प्रभावित होकर काबुल की बच्ची ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र भेजकर अपनी भावना से अवगत कराया और काबुल की नदी का विशेष जल राम मंदिर निर्माण में अर्पित करने की इच्छा जताई। उस जल को अयोध्या में लाकर राम मंदिर निर्माण में अर्पित करने का सौभाग्य मुझे मिला है। यह कार्य मैंने किया है मेरी काबुल की सभी बच्चियों और वहां की दशा को देखते हुए मेरी सहानुभूति है। इसे
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में करीब 4 घंटे का समय देंगे वे दीपोत्सव 2021 कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे और अयोध्या के राम कथा पार्क में रामायण कांक्लेव कार्यक्रम का समापन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *