सार
मुख्यमंत्री ने दोबारा सत्ता संभालने के साथ ही सरकार व मंत्रियों की छवि को लेकर खास सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। कई मंत्रियों के बड़े लाव-लश्कर के साथ जिलों के भ्रमण पर जाने और वहां सभी के लिए खानपान, सम्मान की अपेक्षाएं किए जाने के मामले चर्चा का विषय बनते रहे हैं।
विस्तार
मुख्यमंत्री ने दोबारा सत्ता संभालने के साथ ही सरकार व मंत्रियों की छवि को लेकर खास सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। योगी 1.0 में कई मंत्रियों के बड़े लाव-लश्कर के साथ जिलों के भ्रमण पर जाने और वहां सभी के लिए खानपान, सम्मान की अपेक्षाएं किए जाने के मामले चर्चा का विषय बनते रहे हैं। इस तरह की चर्चाओं से मंत्री के साथ सरकार की छवि भी प्रभावित होती है। दूसरी पारी में सरकार ऐसी स्थिति नहीं उत्पन्न होने देना चाहती है। इसके लिए सभी मंत्रियों को खास तौर से आगाह किया गया है। भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व ने भी सीएम योगी के इस कदम की सराहना की है।

