सीकर -: मिशन 1008 आओ परिंडे लगाएं दिव्य ज्योति यात्रा-आओ जुड़े प्रकृति के साथ के तहत बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान व डिवाइन स्टूडियो झुंझुनूं की एक शानदार पहल व पर्यावरण सरंक्षण को लेकर किये जाने वाले कार्य को लेकर सीएलसी एजुकेशन ग्रुप के डायरेक्टर इंजी.श्रवण चौधरी व एडवोकेट एस.पी.ख्यालिया के द्वारा अभियान के संयोजक कवि हरीश शर्मा व यात्रा संयोजक मनोज मन्नू परदेशी को शॉल ओढ़ाकर व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। त्रिदेव नंदी गौ सेवा समिति जालिमपुरा द्वारा मिशन 1008 आओ परिंडे लगाएं कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा संयोजक मनोज मन्नू परदेशी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दिव्य ज्योति यात्रा का आयोजन 1 मई 2023 से झुंझुनूं से प्रारम्भ होकर सम्पूर्ण राजस्थान की 4000 किलोमीटर से अधिक की 15 दिवसीय आध्यत्मिक व जन जागरूक रथ यात्रा कार्यक्रम रहेगा।
यात्रा के दौरान पक्षियों के लिए 1008 परिंडे लगाये जायेंगे। दिव्य ज्योति यात्रा का टैग लाइन है – आओ जुड़े प्रकृति के साथ। इसमे पेड़ लगाओ, पानी बचाओ, प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ आदि जन जागरूकता सन्देश भी दिए जायेंगे। यह प्रयास वाकई सराहनीय हैं और हम सब को मिलकर इस दिव्या ज्योति यात्रा को सफल बनाना है। इनके द्वारा हरितक्रांति व बेजुबान पक्षियों के लिए किये जा रहे प्रयासों से समाज व देश में जागरूकता उतपन्न होगी। इस अवसर पर सीएलसी परिवार के द्वारा दिव्य ज्योति यात्रा के पोस्टर का विमोचन किया गया एवं टीम सदस्यों द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। यह यात्रा बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान के संयोजक कवि हरीश शर्मा, सह-संयोजक आकाश झुरिया व कवयित्री डॉ.निरुपमा उपाध्याय के मार्गदर्शन में निकाली जायेगी।

