भारत सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत चल रही सीएससी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया विकाश भवन सभागार गोरखपुर में किया गया जिसमे सीएससी राज्य कार्यालय से दिव्यदर्शन उपाध्याय विकाश कुमार ,व अश्वनी शुक्ला और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने संचालको को सर्विसेज के बारे में कैसे कार्य करना के बारे में जानकारी दी इस बैठक में 5 से अधिक संस्थाओं के पर्तिनिधि के साथ 130 से अधिक केंद्र संचालको ने प्रतिभाग किया
केंद्र संचालको की कार्यशाला मे सभी लोगो को जिला प्रबंधक अंशुल प्रताप यादव ,अवनीश कुमार सिंह व विनीत कुमार श्रीवास्तव ने पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया उसके बाद सीएससी से संबंधित लगभग सभी प्रकार के कार्यों के संदर्भ में केंद्र संचालकों को सीएससी राज्य कार्यालय से उपस्थित दिव्यदर्शन उपाध्याय ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया जिसके अंतर्गत आयुष्मान भारत, बिजली बिल, स्वास्थ्य बीमा, इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस बैंकिंग सेवा आधार सेवा डॉक मित्र, डीजीपे, आईआरसीटीसी, लेबर रजिस्ट्रेशन, गैस बुकिंग, एनपीएस आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया तथा इस प्रशिक्षण कार्यशाला में सभी से मिलने वाले कमीशन पर भी के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा इन सेवाओं से संबंधित समस्याओं का भी समाधान किया गया इस मौके पर जनपद के 130 से अधिक संचालको ने परिभाग किया प्रबंधक अंशुल प्रताप यादव और अवनीश कुमार सिंह ने आये सभी संचालको से अपील की सभी संचालक अपने पंचायत के शेष सभी आयुष्मान भारत के लाभार्तियो का आयुष्मान भारत में पंजीकरण में सहयोग करे और अधिक से अधिक लोगो को इस योजना का लाभ दे.

