अयोध्या। (अमित कुमार मणि त्रिपाठी संवाददाता बीकापुर)देश के सीडीएस जनरल के निधन पर बार एसोसिएशन रुदौली ने शोक सभा का आयोजन कर गहरा दुख प्रकट किया।बार एसोसिएशन रुदौली के अध्यक्ष प्रमोद द्वेदी ने कहा कि देश की अपूरणीय क्षति हुई है।भारतवर्ष के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन सिंह रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका रावत व कई अन्य जांबाज सेना के अधिकारियों जवानों के निधन की खबर से पूरा देश दुखी है देश की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में जनरल विपिन सिंह रावत का महत्वपूर्ण योगदान है।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें।महामंत्री वेद तिवारी ने बताया कि चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक पर रूदौली बार एसोसिएशन द्वारा दो दिवसीय शोक प्रस्ताव पारित कर शुक्रवार को को 11 बजे तहसील प्रांगण में स्थिति अधिवक्ता सभागार में श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया है।इस शोक सभा में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद द्वेदी व महामंत्री वेद तिवारी,विनोद कुमार लोधी,कुलभूषण यादव,अफसर रज़ा रिज़वी,कृष्ण मगन सिंह,साहेब सरन वर्मा,गोरखनाथ तिवारी,गया शंकर कश्यप,रामभोला तिवारी,अयाज़ अहमद,गोविंद प्रताप सिंह,संतोष कुमार श्रीवास्तव,मो0 फहीम खान,चौधरी अजीमुद्दीन,अली हैदर,रमेश सिंह,अजय यादव,संतोष कुमार पाण्डेय,बालेन्द्र सिंह,इम्तियाज अहमद,बलदेव शर्मा,शकील अहमद,सालिकराम यादव,शाह अदनान,अमरेन्द्र मिश्रा,अजय कुमार,कमरुद्दीन,गुंजित कुमार,रजनीश कश्यप,रियाज़ अंसारी,दरवेश खान,फ़ज़ल अज़ीम आदि मौजूद रहे।

