गोरखपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को समीक्षा की। इस दौरान धीमी प्रगति पर कई एडीओ आईएसबी के खिलाफ नाराजगी जताई। नोटिस भी जारी करने के आदेश दिए। सीडीओ ने कहा कि आने वाले दो से तीन दिन के अंदर सभी थीम पर शत प्रतिशत पूर्ति और वित्तीय समावेशन और समूहों को जोड़ना एवं महिलाओं को समूह से जुड़ने के लिए कहा। इसके साथ ही आजीविका मिशन एवं मनरेगा के मध्य कन्वर्जन के माध्यम से समूह सदस्य को प्राप्त होने लाभ में पशु शेड, कंपोस्ट पिट, नर्सरी, फार्म पॉन्ड एवं सुलभ शौचालय की देखरेख के लिए समूह के सदस्य की नियुक्ति के संबंध में गंभीरता से कार्य करने के लिए निर्देश दिए। सभी सहायक विकास (आईएसबी) एवं ब्लॉक मिशन प्रबंधक को निर्देश दिया कि अपनी-अपनी विकासखंड के कार्यों को लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित करें। अन्यथा समय से पूर्ति न होने पर कठोर से कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विशेषकर बड़हलगंज सहित अन्य एडीओ को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि समूह गठन, अकाउंट ओपनिंग और बैंक क्रेडिट लिंकेज का लक्ष्य के सापेक्ष सभी थीम का शत प्रतिशत से पूर्ति करना है। कार्यो में लापरवाही करने वाले विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारियो एवं ब्लॉक प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस देने का निर्देश दिया और समय से संतोषजनक कार्य न होने पर विभागीय कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

