खजनी रवि कुमार : खजनी तहसील संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ द्वारा फरियादियों की फरियाद सुना गया। कुल 53 फरियादी अपनी फरियाद लेकर आए उनकी फरियाद सुनी गई। जिसमें तीन फरियादियों का फरियाद को सुनने के बाद उनके मामले का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। जिससे फरियादी खुश हो कर अपने घर की ओर गए। एवं शेष के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को यथाशीघ्र गुणवत्ता युक्त निस्तारण के लिए आदेशित किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस पर उपस्थित
उपजिला अधिकारी सिद्धार्थ पाठक, नायब तहसीलदारगण, हरीश यादव, दुर्गेश चौरसिया, प्राथमिक चिकित्सा प्रभारी खजनी प्रदीप त्रिपाठी, एव अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

