सेठ एम॰आर॰ जयपुरिया स्कूल, गोयल कैंपस ने मनाया बच्चों के संग बाल दिवस
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। गोयल कैंपस के प्री प्राइमरी से कक्षा- पाँच तक के बच्चों ने जनेश्वर मिश्र पार्क में बाल दिवस धूमधाम से मनाया। जैसे ही विद्यालय के प्रधानाचार्या जी ने यह घोषणा की कि सभी बच्चे जनेश्वर मिश्र पार्क जाएँगे यह सुनते ही सभी बच्चे पार्क जाने के लिए उत्साहित हो उठे। सभी के अंदर अपने सहपाठियों और अध्यापक- अध्यापिकाओं के साथ पार्क जाना उनके स्वप्न जैसा था क्योकि वे अपने माता- पिता के साथ तो अक्सर जाते हैं परंतु सहपाठियों के साथ यदा-कदा ही होता है। बच्चों ने वहाँ अन्त्याक्षरी, क्रिकेट, फुटबॉल और बैडमिंटन खेले साथ ही साथ लज़ीज भोजन का लुत्फ उठाया। सभी बच्चे सुबह विद्यालय आते ही बसों में बैठकर पार्क गए और वहाँ से फिर विद्यालय आकर अपने अनुभव अध्यापिकाओं के साथ साझा किया। विद्यालय के प्राइमरी वर्ग की उप प्रधानाचार्या शिल्पी जैन पूरे समय बच्चों की देखरेख व उन के सहयोग के लिए पूरे समय बच्चों के साथ उपस्थित रहीं।इसके साथ ही विद्यालय के जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग के छात्रों ने क्रिकेट मैच व फुटबॉल मैच का आनंद उठाया। मैच के उपरांत विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मैच के उपरांत सभी छात्र- छात्राओं और अध्यापक- अध्यापिकाओं ने लज़ीज व्यजंन का लुत्फ उठाया।विद्यालय के चेयरमैन महेश गोयल, विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ० रीना पाठक, जूनियर वर्ग के उप प्रधानाचार्य सुशांत श्रीवास्तव, प्राइमरी वर्ग की उप प्रधानाचार्या शिल्पी जैन ने बच्चों को बालदिवस की शुभकामनाएँ दीं व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

