सेन्ट क्लेयर कान्वेंट स्कूल में विद्यार्थियों को सड़क पर चलने के सामान्य नियम के प्रति जागरूक किया गया

सेन्ट क्लेयर कान्वेंट स्कूल
में विद्यार्थियों को सड़क पर चलने के सामान्य नियम के प्रति जागरूक किया गया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। सुरक्षित यातायात अभियान के तहत सेन्ट क्लेयर कान्वेंट स्कूल
में विद्यार्थियों को सड़क पर चलने के सामान्य नियम के प्रति जागरूक किया गया है। साथ ही नियम उल्लंघन पर मिलने वाली सजा की भी जानकारी दी जा रही है। छात्र-छात्राओं को इस बात के लिए प्रेरित किया गया कि वह अपने अभिभावकों को नियमों के उल्लंघन पर तुरंत टोंक दें। ऐसा करने पर ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकेगी।
विद्यार्थियों के लिए चल रही इस. यातायात अभियान में सड़क पर बने संकेतकों के बारे में समझाया गया । ट्रैफिक लाइटों के अर्थ और उनके अनुपालन के संबंध में हिदायत दी गई कि लाल, पीली और हरी बत्ती का सीधा अर्थ है कि ठहरें, इंतजार करें फिर चलें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट पहनने के फायदे भी बताये गए । उपरोक्त कार्यंक्रम में यातायात इंस्पेक्टर ु राहुल कुमार वर्मा स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर विनीता सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *