सेवानिवृत्त अपर पुलिस महानिदेशक के निधन के परिपेक्ष्य में पुलिस मुख्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। पुलिस मुख्यालय, गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ स्थित सभागार में श्री सी०डी० प्रेमी (आईपीएस-1968) सेवानिवृत्त अपर पुलिस महानिदेशक के दिनांकः 06.03.2024 को हुये निधन के परिपेक्ष्य में शोक-सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रशान्त कुमार, पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण द्वारा दिवंगत पुलिस अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

