सेवानिवृत्त जवान का ग्रामीणों ने किया स्वागत
(आजमगढ़ ) : वीएसएफ जवान रामप्रकाश राव सबइंस्पेक्टर पद से 28 फरवरी को त्रिपुरा से सेवा निवृत्त के पश्चात गुरुवार को अपने गृह जनपद के ग्राम विसानी पहुँचने की जानकारी जैसे ही गांव वालों को हुई तो घर जाने से पूर्व प्राथमिक विद्यालय पर समाजसेवी व पूर्व प्रधान विजय बहादुर सिंह की अध्यक्षता में सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया , सर्वप्रथम स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना कर स्वागत गीत से सम्मानित किया ,स्वागत गीत के पश्चात सेवा निवृत्त सैनिक का उपस्थित ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत कर माल्यार्पण किया , दौरान श्री राव ने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि सेवाकाल में बहुतायत स्वागत हुआ यह तो अपना घर आंगन है , अपने 42 वर्षीय सेवाकाल अवधि में पाकिस्तान व बंगलादेश के वॉर्डरो पर ज्यादातर रहा है ,जो अपने को गौरान्वित महशुस की ,मै एक साधारण परिवार में पैदा हुआ जो देश सेवा करने का मौका मिला , आज के बच्चे देश के भविष्य हैं ,ऐसे आप सभी मेहनत से पढ़ें ,देश सेवा जज्बा लाए देश सेवा से बड़ा कोई सेवा नही ,आज बच्चे कल के भविष्य हैं ,दौरान सभी स्कूली बच्चों को ड्राइंग बॉक्स व कॉपी देकर उपहार स्वरूप वितरित की , खंड शिक्षा अधिकारी रविकेश कुमार ने कहा की रामप्रकाश जी ऐसे महान व्यक्ति वॉर्डर पर डटकर देश सेवा करता है तो हम चैन की रोटी खाकर सोते हैं ,यह गौरव हैं , परिवार से दूर रहकर देश की सुरक्षा की, ऐसे में आप सभी मेहनत से पढ़े शिक्षित होकर आंतरिक सुरक्षा ,वाह्य सुरक्षा तभी सम्भव है , प्रधान धर्मेन्द्र सिंह ने आगतजनों का आभार प्रकट किया ,संचालन रामअधार यादव ने किया ,इस मौके पर मुख्य रूप से प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष वकील मौर्य , प्र0 अ0राकेश द्विवेदी , एआरपी पी,एन ,सिंह ,प्रदीप सिंह ,अमरनाथ सिंह ,सुनील सिंह , श्रीनाथ ,आदि रहे।

